रेखा आर्य की घोषणा – 13 महिलाओं का हुआ चयन, तीलू रौतेली पुरस्कार से होंगी सम्मानित….

देहरादूनउत्तराखंड की बेटियों और महिलाओं के साहस व उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष प्रदेश की 13 महिलाओं को प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 4 सितंबर को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में इन सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार उत्तराखंड का सबसे बड़ा महिला सम्मान है, जो उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला उत्थान, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इसके साथ ही राज्यभर से चुनी गई 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह सम्मान उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा जो संघर्ष और समर्पण के बल पर समाज में अपनी पहचान बना रही हैं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें