नैनीताल में पंचायत चुनाव विवाद गहराया, विपक्षी नेताओं पर FIR….

नैनीतालजिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बीच नैनीताल में सियासत गरमा गई है। 14 अगस्त को हुए चुनाव के दौरान पांच जिला पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है।

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपा दरमवाल की शिकायत पर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान पांच जिला पंचायत सदस्यों को जबरन गायब किया गया ताकि परिणाम प्रभावित किया जा सके। मामले ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है और इसे लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने से जिला पंचायत चुनाव और अधिक विवादों में घिर गया है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें