फायरिंग से दहला बेतालघाट, SSP के आदेश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई….

बेतालघाट – बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो वाहनों को सीज कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

घटना 14 अगस्त 2025 की है, जब वोटिंग के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह (निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28 वर्ष), यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष), वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष), रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष), प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) और पंकज पपोला (29 वर्ष) को दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से दो वाहनों को भी सीज किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनीश अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन पांडे, कांस्टेबल दीपक सामंत, कांस्टेबल दीपक सिंह और होमगार्ड कपिल बुधोड़ी शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें