अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए सांसद अजय भट्ट की पहल, जिला बार सभागार का वर्चुअल लोकार्पण

नैनीताल – जिला बार एसोसिएशन के सभागार एवं कक्ष का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके बाद विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या ने सभागार को बार एसोसिएशन को समर्पित किया। सभागार के जीर्णोद्धार के लिए सांसद अजय भट्ट ने अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी।

स्वर्गीय प्रताप भैया सभागार एवं कक्ष में इस धनराशि से टाइल्स, लाइटिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वह स्वयं अधिवक्ता हैं और इस कारण अधिवक्ताओं की समस्याओं तथा उनकी आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनकी जरूरतों के लिए वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

विधायक सरिता आर्या ने सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय होने के कारण अधिवक्ता समय-समय पर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करती हैं और आगे भी उनके साथ खड़ी रहेंगी।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने वरिष्ठ अधिवक्ता घनानंद बड़थ्वाल, बहादुर पाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह गंगोला और प्रीति साह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने सभागार एवं कक्ष के जीर्णोद्धार के लिए सांसद अजय भट्ट का आभार जताते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और बार एसोसिएशन की गतिविधियों के संचालन में सहूलियत होगी। एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल ने भी सांसद और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि जीर्णोद्धार के बाद अधिवक्ताओं को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हुआ है।

कार्यक्रम को जिला जज एवं बार एसोसिएशन के संरक्षक प्रशांत जोशी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी, ओंकार गोस्वामी, राजेंद्र कुमार पाठक, भगवत प्रसाद, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी, दीपक दानू, उमेश कांडपाल, तारा आर्या, सरिता बिष्ट, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल, डीजीसी पंकज बिष्ट, अखिल साह, सुशील शर्मा, नंदन सिंह चिलवाल, मंजू कोटलिया, तारा पाठक, स्वाति बोरा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें