दूरस्थ गांवों के विकास को धनराशि की दरकार, मंत्री कैड़ा ने धामी के सामने रखीं क्षेत्रीय जरूरतें

देहरादून – कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित कार्यों के मद में आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मंत्री कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का समाधान क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने इन कार्यों को जनहित से जुड़ा बताते हुए शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया।

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रस्तावित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं और इनके लिए जल्द धनराशि स्वीकृत की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और ग्रामीणों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर रूप में मिलें।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें