चोरगलिया में बारिश के चलते गिरा पेड़, दो घरों को नुकसान; पुलिस का राहत अभियान

चोरगलिया – क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच लाखनमंडी में आम का पेड़ दो मकानों पर गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मकानों के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार रविवार को भारी बारिश के दौरान लाखनमंडी, चोरगलिया में अचानक आम का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से अतीक अहमद पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी मस्जिद रोड, लाखनमंडी के मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK06AB7823 समेत अन्य सामान पेड़ के नीचे दब गया।

इसी पेड़ की चपेट में मुकेश राम पुत्र हरीश राम निवासी लाखनमंडी का मकान भी आ गया। हादसे के दौरान मुकेश राम के पिता हरीश राम (49) के हाथ में चोट लग गई, जबकि उनकी पुत्री मुस्कान (18) को भी चोटें आईं।

पुलिस ने समय रहते सभी को निकाला बाहर

पेड़ गिरने के बाद मकानों में मौजूद लोगों के फंसे होने की सूचना पर चोरगलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मकानों के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में दोनों मकानों और उनमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े हादसे को टालने में मदद मिली। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें