चक्रतीर्थ में बर्फबारी से बदला नजारा, सफेद हुई हिमालय की चोटियां

चमोली – उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। ठंड बढ़ने के साथ ही बुधवार शाम बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया।

बुधवार शाम अचानक मौसम में बदलाव के बाद चक्रतीर्थ क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। देखते ही देखते आसपास की चोटियां और पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया। बर्फबारी के बाद हिमालयी क्षेत्र का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दिया।

पोस्ट मानसून के बाद पहाड़ों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुरू हुई बर्फबारी को मौसम में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। चक्रतीर्थ में हुई बर्फबारी को इस सीजन की पहली बर्फबारी बताया जा रहा है।

बर्फबारी के बाद सतोपंथ क्षेत्र की हिमालयी चोटियां और आसपास का भूभाग बर्फ की सफेद चादर से ढका नजर आया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें