दोराहा – काशीपुर हाईवे स्थित दोराहा में चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 90 हजार रुपये की नकदी और शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह दुकान खोलने के दौरान चला।
दुकान संचालक ने शटर टूटा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। दुकान संचालक की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।










