हल्द्वानी में झमाझम बारिश, नैनीताल-बरेली रोड पर यातायात प्रभावित

हल्द्वानी – शहर में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। बारिश के बीच सड़क पर निकले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्कूल से लौट रहे बच्चों और बाजार आए लोगों को अचानक हुई बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बारिश के चलते कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

हालांकि, तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमस से लोगों को राहत मिली। लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों ने बारिश के बाद बदले मौसम का आनंद भी लिया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें