दीपों से जगमगाई नैनी झील, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की सुख-समृद्धि की कामना

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार की शाम सरोवर नगरी नैनीताल में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने नैनी झील में श्रद्धापूर्वक दीपदान किया।

दीपदान के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र ने मां नंदा देवी से समस्त प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नैनी झील में दीपदान के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा।

नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। महोत्सव के दौरान नैनीताल में श्रद्धालुओं की आस्था और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और परंपराएं उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें