भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ दुग्ध संघ में शुरू हुआ आध्यात्मिक आयोजन

लालकुआं – नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में गुरुवार को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। सुंदरकांड पाठ की भक्तिमय गूंज, हवन-यज्ञ की पवित्र आहुतियों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी, उपकरणों और कार्य में उपयोग होने वाले संसाधनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आंचल दुग्ध संघ की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं। हवन के बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद, दिनेश कुलौरा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, पुष्पा तिवाड़ी, अंजू कांडपाल, सोनाली, बबीता, शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें