कच्ची शराब की खेप के साथ युवक गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई

नैनीताल – जनपद में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में चोरगलिया पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह (29) निवासी धौराडाम नजीमाबाद, थाना किच्छा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 43/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • 250 पाउच अवैध कच्ची शराब

पुलिस टीम

  • हे.कानि. जगदीश सिंह
  • हे.कानि. जगदीश कुमार
  • कानि. टेनिस सिंह

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें