पुलिस की सुरागरसी रंग लाई, चोरी की रॉयल एनफील्ड बरामद कर चोर को दबोचा

भीमताल – कोतवाली भीमताल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की रात ग्राम निशौला निवासी आनंद सिंह बिष्ट की काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट संख्या UK04AK-0463 चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली भीमताल में एफआईआर संख्या 037/26, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा को सौंपी गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न कैमरों की फुटेज खंगाली

सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस टीम ने 26 अगस्त को राजा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश सिंह जेठा (22) पुत्र खीम सिंह जेठा, निवासी इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं, नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, उपनिरीक्षक महेंद्र राज सिंह, कांस्टेबल मनोज पंत, ललित आगरी, शैलेंद्र कुमार, बलजीत सिंह राणा और नरेश परिहार शामिल रहे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन स्वामी को उसकी मोटरसाइकिल वापस मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और संदिग्धों की जांच जारी रखने की बात कही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें