‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत पुलिस ने 96 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संचालित ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बेतालघाट पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 96 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 96 टेट्रा पैक ‘जूली गोल्ड माल्टा’ देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान चन्द्रशेखर पुत्र हरिदत्त, निवासी ग्राम चन्द्रकोट, तहसील एवं थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा, कांस्टेबल दीपक तथा होमगार्ड कपिल शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें