अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास, धारी ब्लॉक दौरे में बोले मंत्री राम सिंह कैड़ा

भीमताल – प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

दौरे के दौरान मंत्री कैड़ा ने मझेड़ा, टाड़ी, धारी, सिलालेख, पहाड़पानी, सुनकिया, लेटीबुगा, सुंदरखाल और सरना सहित कई गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।

मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मोटर मार्गों की जल्द मरम्मत कराने के लिए भी निर्देशित किया।

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 में शामिल कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति मिलने के बाद इन गांवों को भी सड़क संपर्क से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के तहत जनप्रतिनिधि और प्रशासन लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें