जनहित में आधुनिक थाना भवन तैयार करने पर जोर, एसएसपी ने जांची निर्माण गुणवत्ता

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को नवनिर्मित बनभूलपुरा थाना भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध कराई जा रही आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता, विभिन्न कार्यालय कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, सुलभ प्रसाधन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि थाना परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, ताकि आमजन को बेहतर, प्रभावी एवं सुगम पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (संचार) रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, सहायक अभियंता जयांक पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, भवन लिपिक दीपा मिराल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें