चोरी की स्कूटी समेत आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस की सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की स्कूटी बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज मु0अ0सं0 221/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वादी अंकुर गुप्ता की ओर से स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 जुलाई 2026 को मंगलपड़ाव क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी संख्या UK04AC0373 को बरामद कर लिया। चेकिंग अभियान के दौरान घास मंडी, मंगलपड़ाव से अभियुक्त सौरभ आर्या को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।

बरामदगी

  • चोरी की गई स्कूटी संख्या UK04AC0373

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव
  • कांस्टेबल संतोष बिष्ट
  • कांस्टेबल भूपाल सिंह

नैनीताल पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में वाहन चोरी, नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें