बाबा के दरबार में पहुंचकर भावुक हुईं महाराष्ट्र की श्रद्धालु, पुलिस-प्रशासन की तारीफ की

कैंची धाम – बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस मेले में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु आस्था और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान महाराष्ट्र से आईं श्रद्धालु ऋषा सालवे ने कैंची धाम में अपने अनुभव साझा करते हुए इसे बाबा की विशेष कृपा बताया।

ऋषा सालवे ने कहा कि उनका कैंची धाम आने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, लेकिन बाबा की कृपा से वह न केवल धाम पहुंचीं, बल्कि स्थापना दिवस के इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद पुलिस-प्रशासन और सेवादारों द्वारा उत्कृष्ट प्रबंधन किया गया है। हर प्रमुख स्थान पर सुरक्षा और सहायता के लिए कर्मी तैनात हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

ऋषा सालवे ने कहा कि नैनीताल पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवकों के सहयोग से श्रद्धालु सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज वातावरण में बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें