केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकासखंड हल्द्वानी में विकास और कल्याण योजनाओं पर चर्चा

हल्द्वानी – केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विकासखंड हल्द्वानी सभागार में विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ तथा इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू गौड़ ने की।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विकास पुस्तिका का वितरण कर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (एबीडीओ) प्रदीप पंत ने मनरेगा के स्थान पर आगामी 1 जुलाई से प्रस्तावित बीबीजीआरजी योजना से संबंधित उपलब्ध जानकारी साझा की। इसके अलावा उन्होंने आवास प्लस ग्रामीण योजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी एडीओ समाज कल्याण पूजा भट्ट द्वारा दी गई, जबकि आरईएपी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से संबंधित योजनाओं की जानकारी समन्वयक मनोज भट्ट ने प्रस्तुत की। पंचायत विभाग की ओर से एडीओ पंचायत ललित सिंह ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, यूसीसी तथा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रतिनिधि पूरन गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा ओडीशा, भुवन प्रसाद, पूनम भट्ट, चिंतामणि पांडे सहित विकासखंड के एनआरएलएम एवं आरईएपी स्टाफ, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें