नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी, बनभूलपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 200 अवैध नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौला बाईपास स्थित स्लेटर हाउस के समीप यात्री शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 200 नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम) बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम अहमद पुत्र महमूद आलम (40 वर्ष) निवासी मोहम्मदी मस्जिद के सामने वाली गली, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 93/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीली गोलियों के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—

  • उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
  • कांस्टेबल दिलशाद अहमद
  • कांस्टेबल सुनील कुमार
Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें