ऑपरेशन टैलेंट: बियरशिबा स्कूल के समर कैंप में खेल, कला और रचनात्मकता का धमाकेदार आगाज़…

हल्द्वानी – जब रचनात्मकता, खेल और प्रतिभा एक साथ आते हैं, तब सीखना आनंदमय बन जाता है।” इसी भावना के साथ बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22 मई को समर कैंप का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के बीच किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उप-प्रधानाचार्य सर एच. एस. बब्बर, एडवाइजर मैम के. दत्त, एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती निशा सिंह तथा एच.ओ.डी. श्रीमती अनीता बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल विकास को नई दिशा देना है। कैंप में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षक मास्टर ललित सिंह लामाकोटी द्वारा दिया जा रहा है। वहीं क्रिकेट प्रशिक्षण कार्तिक जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है तथा फुटबॉल प्रशिक्षण उत्तराखंड से भारत अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके ऋषभ मेहरा द्वारा कराया जा रहा है।

विद्यार्थी बॉटल पेंटिंग, म्यूरल आर्ट, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, पंजाबी नृत्य, स्केटिंग, स्टोरी टेलिंग, नाट्य कला सहित अनेक रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कैंप की शुरुआत ऊर्जावान ज़ुम्बा सत्र के साथ हुई, जिसमें फिटनेस और वार्म-अप अभ्यास कराए गए।

पूरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। बच्चों ने न केवल विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया, बल्कि नई-नई कौशलों को सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का भी अवसर प्राप्त किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें