कालाढूंगी। जनपद नैनीताल में अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चूनाखान-बैलपड़ाव क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तारा सिंह बिष्ट पुत्र भूपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम रतनपुर चकलुवा, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 07.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को बन्नाखेड़ा-बाजपुर क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर तस्करी के उद्देश्य से ला रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AM 7650 हीरो स्प्लेंडर को कब्जे में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी स्मैक तस्करी और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
▪️ बरामदगी
- 07.84 ग्राम अवैध स्मैक
- मोटरसाइकिल UK 04 AM 7650 (हीरो स्प्लेंडर)
▪️ पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
- उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी
- कांस्टेबल प्रीतम सिंह
- कांस्टेबल अमनदीप सिंह
- कांस्टेबल किशन नाथ










