व्यापारियों की झूठी शिकायत कर ब्लैकमेल कर रहा व्यापारी नेता, ब्लैकमेलर नेता से व्यापारि परेशान, जाने टैक्स अधिकारियों का क्या है कहना……

हल्द्वानी – इन दिनों एक व्यापारि नेता की झूठी शिकायतो का मामला सुर्ख़ियों में है, सूत्रों के मुताबिक एक व्यापारि नेता कई दिनों से टैक्स अधिकारियों और व्यापारियों की झूठी शिकायत कर रहा है, और अब उनको शिकाय न करने के एवज में एक मोटी रकम की मांग करने लगा है, आपको बता दें यह तथाकथित व्यापारि नेता सेल्स टैक्स अधिकारियों की झूठी शिकायत आला अफसरों करता है और व्यापारियों को ब्लैकमेल करता है साथ ही शिकायत वापिस लेने और दुबारा शिकायत न करने के एवज में एक मोटी रकम की भी मांग करता है जिसके प्रमाण व्यापारियों के पास मौजूद है, जिसमें यह व्यापारि नेता एक मोटी रकम प्रति माह लेने की बात कर रहा है।
आपको बता दें टैक्स चोरी का सामान शहर में धड़ल्ले से आने की शिकायत पिछले कई महीने से करता चला आ रहा है अब तो इसने हद ही पार कर दी इसके द्वारा शिकायत न करने और की गई शिकायत को वापिस लेने के एवज में एक मोटी रकम की मांग व्यापारियों से करने की बात सामने आ रही है। व्यापारी नेता की इस हरकत से कई व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

क्या कहते अधिकारी!

वही इस मामले में जब राज्य कर अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है राज्य कर विभाग हल्द्वानी ने टैक्स चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया है, राज्य कर विभाग पूरी तरह सजग हो कर दिन रात चैकिंग में लगा है फिलहाल पूरी तरह टैक्स चोरी पर अंकुश है। उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष में माह जनवरी, 2025 (दिनांक 20.01.2025) तक सचल दल हल्द्वानी / खटीमा व विशेष अनुसंधान इकाई, हल्द्वानी द्वारा कुल रू0-14.32 करोड़ जुर्माना वसूला गया है। उपायुक्त (प्रर्वतन/वि०अनु०शा०), राज्य कर, हल्द्वानी द्वारा दूरभाष पर बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में माह जनवरी, 2025 (दिनांक 20.01.2025) तक सचल दल इकाई हल्द्वानी / खटीमा द्वारा कुल 45487 वाहनों की जांच करते हुए कुल 435 दोषी वाहनों पर कुल रूपए 5.1 करोड़ जुर्माना वसूला गया, जिसमें परचून, गुटखा, लोहा स्क्रैप आदि संवेदनशील वस्तुओं से सम्बन्धित वाहनों पर कार्यवाही सम्मिलित है। ट्रांसपोर्ट के माध्यम से माल का परिवहन करने वाले व्यापारियों पर भी सघन जांच एवं कार्यवाही निरन्तर जारी है।
इसके अतिरिक्त विशेष अनुसंधान इकाई द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह जनवरी, 2025 (दिनांक 20.01.2025) तक रू0-9.22 करोड़ जुर्माना वसूला गया है। इसमें प्लास्टिक दाना के व्यापार में सम्मिलित फर्मे व होटल एवं रिजोटर्स सम्मिलित है। प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा में उक्त वस्तुओं को जब्त करते हुए रू0-6.00 लाख जुर्माना वसूला गया है। भविष्य में सघन जॉच करते हुए कर चोरी में संलिप्त व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें