युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख, डीएसबी कैंपस में जागरूकता कार्यक्रम….

नैनीताल – जनपद में नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसबी कैंपस में मंगलवार को विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा अक्सर जिज्ञासा या शौक से शुरू होकर गंभीर लत में बदल जाता है, इसलिए शुरुआत से ही इससे दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अच्छे मित्रों का चयन करने, गलत संगति से बचने और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर गलत रास्ता न अपनाने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया या फिल्मों के प्रभाव में आकर नशे को “कूल” समझना खतरनाक है। युवाओं को खेल, योग, व्यायाम और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में समय लगाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही मानसिक तनाव की स्थिति में नशे का सहारा लेने के बजाय परिवार या शिक्षकों से संवाद करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया गया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवारिक जीवन, शिक्षा और करियर पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है तथा व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल सकता है।

छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। पुलिस का स्पष्ट संदेश रहा— “नशे से दूरी ही समझदारी”।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें