पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, मॉक अभ्यास आयोजित….

नैनीताल में आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मल्लीताल स्थित रोपवे क्षेत्र में संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।

इस मॉक ड्रिल में थाना मल्लीताल पुलिस, अग्निशमन विभाग नैनीताल और State Disaster Response Force (SDRF) की टीमों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान संभावित आपदा की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन और त्वरित प्रतिक्रिया की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में तेजी और प्रभावी तरीके से राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है, ताकि पर्यटन सीजन के दौरान आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

पुलिस और बचाव टीमों ने समन्वय के साथ विभिन्न आपदा परिदृश्यों में कार्य करते हुए अपनी तैयारियों का परीक्षण किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें