मनु महारानी होटल के पास से वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश….

नैनीताल – जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी संतोष कुमार पुत्र भुवन चंद्र, निवासी ग्राम गहलना तोक सिलमोड़िया, को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 971/2025 (सरकार बनाम संतोष कुमार) में धारा 171, 174 भारतीय न्याय संहिता एवं 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस ने अभियुक्त को नैनीताल स्थित मनु महारानी होटल के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चौकी मंगोली तथा कांस्टेबल संजीत राणा, थाना मल्लीताल शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें