राजधानी में खौफनाक वारदात: बोरे में बंद मिला युवती का शव….

देहरादून – राजधानी देहरादून में एक बार फिर सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला इलाके में जंगल से एक युवती का शव बोरे (कट्टे) में बंद मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जंगल में संदिग्ध हालात में एक बोरा पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें एक युवती का शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होते ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें