रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, युवती ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप….

नैनीताल नैनीताल में आयोजित उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न के कई मार्मिक और चौंकाने वाले मामले सामने आए। इनमें एक युवती की शिकायत ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जिसमें उसने अपने ही पिता पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए।

जनसुनवाई के दौरान पीड़ित युवती रोते हुए आयोग के समक्ष अपनी आपबीती सुनाती रही। उसने बताया कि लंबे समय से वह अपने पिता की प्रताड़ना का सामना कर रही है, जिससे उसका जीवन बेहद कठिन हो गया है। युवती की दर्दभरी कहानी सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

महिला आयोग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने पीड़िता को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।

जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई और संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महिला आयोग का कहना है कि ऐसी जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच देना और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाना है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें