हल्द्वानी- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों को अंडर–13 वर्ष, 13–18 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु एक विशेष फन ज़ुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी प्रतिभागियों ने भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े अनेक नवाचारपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के साहस, उपलब्धियों और समान अवसरों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है











