रुद्रपुर सिटी क्लब में मेयर विकास शर्मा ने युवाओं संग देखा भारत-न्यूज़ीलैंड टी-20 फाइनल……

रुद्रपुर- आज रुद्रपुर सिटी क्लब में युवा साथियों के साथ टी-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस दौरान सभी ने भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाज़ी और बेहतरीन प्रदर्शन का उत्साह के साथ समर्थन किया। मैच के दौरान पूरे वातावरण में देशभक्ति और खेल भावना का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। युवा साथियों के साथ मिलकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया और इस ऐतिहासिक जीत पर पूरी टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा ने कहा कि क्रिकेट देश को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और एकता की भावना को मजबूत करता है। रुद्रपुर सिटी क्लब में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और खेल प्रेमियों ने एक साथ बैठकर इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया और भारत की शानदार जीत का जश्न मनाया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें