उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत….

देहरादून – केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शनिवार को देवभूमि Uttarakhand के दौरे पर पहुंचे। Jolly Grant Airport पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री सीधे Haridwar के लिए रवाना हो गए।

हरिद्वार में अपने लगभग सवा चार घंटे के प्रवास के दौरान अमित शाह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद वैरागी कैंप में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री प्रदेश को करीब 427 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इन योजनाओं से राज्य में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के बाद अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ एक निजी होटल में बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें