जाम से राहत की तैयारी: उंचापुल में अवैध निर्माण ध्वस्त….

हल्द्वानीशहर के उंचापुल क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। सिंचाई नहर की भूमि पर बने दो बड़े अवैध भवनों को ध्वस्त कर कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि सिंचाई नहर की जमीन पर अवैध रूप से दो मंजिला इमारतें खड़ी कर दी गई थीं, जिनमें कई दुकानें संचालित हो रही थीं। इन निर्माणों के कारण उंचापुल क्षेत्र में अक्सर यातायात बाधित रहता था और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था।

प्रशासन के अनुसार इन अवैध निर्माणों को पहले ही चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर रखे हैं, वे स्वयं उन्हें हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें