नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान में दोहरी कार्रवाई, फरार वारंटी भी पुलिस के हत्थे….

लालकुआँ – लालकुआँ पुलिस ने “नशामुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में 300 नशीले इंजेक्शन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भी पुलिस ने दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभाषनगर बैरियर के पास मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नं. 14 उजालानगर बनभूलपुरा, को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 300 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए:

  • Avil इंजेक्शन – 150
  • Buprenorphine Injection IP – 150

कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 38/26, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है, उसके खिलाफ पहले से कोतवाली किच्छा में FIR संख्या 82/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदे गए थे। पुलिस अब उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

इसी अभियान के तहत, लालकुआँ पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी बलजिंदर सिंह उर्फ बन्टी पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम हरिपुर लच्छी, लालकुआं (उम्र 35 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी फौजदारी वाद संख्या 257/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत की गई।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशे और अपराधिक वारंटियों के खिलाफ शत-प्रतिशत कार्रवाई करना है, ताकि जनपद को अपराधमुक्त और नशामुक्त बनाया जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें