90 प्रतिशत से ऊपर अंक, डीपीएस हल्द्वानी के चार छात्र बने टॉपर….

हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया।

विद्यालय के छात्र दिव्यांश जोशी ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं जन्यु कांडपाल ने 93.8 प्रतिशत, किसलय बिनवाल ने 92.3 प्रतिशत तथा आराध्या भट्ट ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

डीपीएस हल्द्वानी ने एक बार फिर साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सही दिशा में परिश्रम से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें