हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस

हल्द्वानी- उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में कई लोगों के साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखागाडी और जालसाजी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग एस.एस.पी.कार्यालय पहुंचे। पुलिस कप्तान ने तत्काल एस.ओ.मुखानी और एस.ओ.जी.की टीम को सुनार की धरपकड़ में लगा दिया है।

हल्द्वानी स्थित एस.एस.पी.मंजूनाथ टी.सी.के कार्यालय में आज दोपहर दर्जनभर लोग धोखागाडी और जालसाजी की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत थी कि हल्दूचौड़ के एक सुनार ने उनके साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखा की है। सुनार नरेंद्र(नीरज)ने कई लोगों से रुपये व सोना चांदी लिया, लेकिन तय समय से देने की जगह वह पहले ही रफूचक्कर हो गया।

हल्द्वानी के गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने एस.एस.पी.को शिकायत देकर कहा कि उन्होंने नीरज को एक लाख और पिचासी हजार(1.85लाख)रुपये देकर 20ग्राम सोने का आभूषण बनाने को दिया था। उन्हें, बीती 8 फरवरी को उनका आभूषण मिलने की बात कही गई थी, लेकिन इससे पहले ही 6 फरवरी को नीरज दुकान बंद कर फरार हो गया। तभी से नीरज का मोबाइल नंबर भी बन्द आ रहा है। घर पर उनकी पत्नी सामान वापस करने से इनकार कर रही है। कहा कि इसकी शिकायत सोमवार को मुखानी थाने में भी दी गई थी।

आरोप लगाए गए कि नीरज 6 फरवरी से लोगों का सोना लेकर भागा है। उसने 20ग्राम, 21 ग्राम, 26 ग्राम व अन्य से सोने के आभूषण चमकने व बनाने के नाम पर रुपये लिए और फरार हो गया।

एस.एस.पी.मंजूनाथ ने सामूहिक धोखागाडी के मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एस.ओ.जी.)के साथ एस.ओ.मुखानी सुशील जोशी को जांच सौंपी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें