कम दृश्यता बनी हादसे की वजह, हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई बस….

देहरादून – घने कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देहरादून से यात्रियों को लेकर लौट रही रोडवेज बस हाईवे पर बीच सड़क खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत छह यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस मंगलवार शाम देहरादून से करीब 27 यात्रियों को लेकर लौट रही थी। रास्ते में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान बस चालक को आगे खड़ा टैंकर नजर नहीं आया और बस उससे टकरा गई।

टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने टैंकर चालक की लापरवाही और सड़क पर खड़े वाहन की जांच शुरू कर दी है। कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें