मंडी सचिव व गेट इंचार्ज की मेहरबानी से सब्जी मंडी में गुटखा–तंबाकू की एंट्री!

हल्द्वानी भाड़ में गए नियम और चूल्हे में गए शासनादेश—जब मंडी सचिव और गेट इंचार्ज “मेहरबान” हों, तो प्रतिबंधित गुटखा–तंबाकू और बैन प्लास्टिक थैली भी सब्जी मंडी के भीतर बेधड़क घुस सकते हैं। मामला बरेली रोड स्थित हल्द्वानी सब्जी मंडी का है।

सूत्रों के मुताबिक, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के अंतर्गत संचालित सब्जी व गल्ला मंडियों में गुटखा, तंबाकू और बैन प्लास्टिक थैली लाने पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बावजूद बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक मालवाहक वाहन मंडी में दाखिल हुआ और सी-ब्लॉक की एक दुकान पर पहुंचा। वाहन से लगभग 80 बोरे उतारे गए। आमतौर पर ऐसे बोरों में आलू, प्याज या मौसमी सब्जियां होती हैं, लेकिन यहां गुटखा–तंबाकू और बैन प्लास्टिक थैली भरी हुई थीं।

कुछ ही देर में तीन–चार पिकअप वाहन मौके पर पहुंचे। हर पिकअप में 20–25 बोरे लादे गए और कुछ ही मिनटों में सारा माल गायब कर दिया गया। पूरी गतिविधि मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जब तक शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची, तब तक माल ठिकाने लग चुका था। फिलहाल सब्जी मंडी के भीतर प्रतिबंधित गुटखा–तंबाकू और बैन प्लास्टिक थैली के कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हैं और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें