चुनाखान में बस पलटी, छह यात्री गंभीर घायल कालाढूंगी-रामनगर मार्ग पर मची अफरा-तफरी….

कालाढूंगी – रविवार को कालाढूंगी–रामनगर मार्ग पर चुनाखान के पास एक निजी सवारी बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को हल्की चोटें आईं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार यूके04 पीए–0154 नंबर की प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर रामनगर से कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के आगे चल रही एक कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही बस कार से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में पलट गई।

बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, कई यात्री बस के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही कालाढूंगी व बैलपड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें