सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के प्रतीक बने IAS बंशीधर तिवारी….

देहरादून – देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गर्व का अवसर बन गई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पारदर्शी शासन, प्रभावी जनसंचार और प्रशासनिक नवाचारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया।

बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता तक सरल, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के नवाचारपूर्ण उपयोग, पारदर्शी संवाद और संवेदनशील जनसंचार रणनीतियों के जरिए उन्होंने सुशासन की अवधारणा को मजबूत आधार दिया है।

13 से 15 दिसंबर तक चल रही इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मेजबानी देहरादून कर रहा है। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित सम्मेलन का विषय “विकसित भारत @2047 : विकास भी, विरासत भी” रखा गया है। देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और संचार क्षेत्र के विशेषज्ञ इसमें भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका पर गहन चर्चा की जा रही है।

यह सम्मान न केवल IAS बंशीधर तिवारी की कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की सराहना है, बल्कि उत्तराखंड को प्रभावी, पारदर्शी और जनकेंद्रित शासन का राष्ट्रीय उदाहरण स्थापित करने वाली उपलब्धि भी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें