कार्यभार संभालते ही SSP नैनीताल का बड़ा एक्शन नशे के खिलाफ सख्त अभियान की शुरू….

हल्द्वानी – नैनीताल जनपद में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कार्यभार संभालते ही सख्त अभियान की शुरुआत कर दी है। अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SOG व लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 70 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा शानू पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से 33 Buprenorphine Injection और 37 Avil Injection बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा (SOG टीम) के नेतृत्व में की गई।

टीम ने गायत्री शक्ति पीठ के सामने रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को दबोचा। इस मामले में थाना कोतवाली लालकुआं पर अपराध संख्या 226/25, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम बनाम राजा शानू दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शंकर नयाल (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़), कांस्टेबल मनीष कुमार, गुरमेज सिंह, अरुण (SOG), संतोष बिष्ट (SOG) और भूपेंद्र जेष्ठा (SOG) शामिल रहे। एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें