प्रसव के बाद महिला की मौत पर भड़के परिजन अस्पताल में मचाया हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा….

सितारगंज – उधम सिंह नगर जिले के एस.एच. अस्पताल सितारगंज में बीती रात प्रसव के बाद एक महिला की मृत्यु हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, शक्ति फार्म नंबर दो निवासी 25 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार रात एस.एच. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाने लगे।

परिजनों का कहना था कि “डॉक्टर अतुल पांडे और डॉक्टर रिचा अस्पताल छोड़ें, हमें हमारी बेटी वापस चाहिए या फिर अस्पताल बंद करो।” आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे वहां भर्ती अन्य मरीजों में भी दहशत का माहौल फैल गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल प्रशासन और परिजनों दोनों पक्षों से बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें