रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का जोरदार स्वागत कहा, “नारी सशक्तिकरण हमारी नीति, न कि नारा”….

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक ढंग से स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाएं पहनाईं, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जैसे ही रुचि भट्ट भाजपा कार्यालय पहुंचीं, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया और कार्यालय परिसर “रुचि भट्ट जिंदाबाद” तथा “भारतीय जनता पार्टी जय जयकार” के नारों से गूंज उठा।

अपने स्वागत से अभिभूत रुचि भट्ट ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में नारी सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी नीति है। महिला मोर्चा का लक्ष्य है कि हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचकर महिलाओं को संगठित किया जाए, उन्हें जागरूक किया जाए और पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा उत्तराखंड में संगठन की रीढ़ बनेगा और आने वाले चुनावों में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। इसके लिए संगठन स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला मुडेला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रश्मि रस्तोगी, आईटी सह प्रभारी स्वाति मिश्रा, नीता सक्सेना, शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गहलोत, कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, सुरेंद्र चौधरी, शालिनी बोरा, प्रीति धीर, स्वाति शर्मा, जानकी तिवारी, शैली शुक्ला, अर्चना राय समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें