डायमंड जुबली अधिवेशन: नैनीताल दुग्ध संघ 75 साल का, फरवरी से दूध के दाम बढ़ने की संभावना

नैनीताल – नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने अपनी 75वीं वर्षगांठ (डायमंड जुबली) भव्य रूप से मनाई। इस अवसर पर हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल में आयोजित अधिवेशन में जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि अधिवेशन में संघ की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी योजनाओं में ग्राम स्तर पर दूध संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाना, समितियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना और दुग्ध उत्पादन व विपणन प्रणाली को सुदृढ़ बनाना शामिल है।

अध्यक्ष बोरा ने यह भी संकेत दिया कि फरवरी 2026 से दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है, ताकि दुग्ध उत्पादकों को और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

संघ के अन्य अधिकारी और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिनमें सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी और प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी प्रमुख थे।

अध्यक्ष बोरा ने सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षों से अपील की कि वे अधिवेशन में अधिकतम भाग लेकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगा और किसानों की आजीविका को मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें