स्थानीय कला, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को मंच देने का प्रयास….

अल्मोड़ा – अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर सिमकनी ग्राउंड में आयोजित सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाग लिया और विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा और स्थानीय उत्पादों के स्टाल संचालकों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों के संरक्षण और प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सहकारिता ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है और इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण तेज़ी से हो रहा है।

सहकारिता मेले का उद्देश्य स्थानीय कला, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और नई आर्थिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर ग्रामीणों को पशुपालन, डेयरी और कुकुट पालन जैसे कार्यों के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण चेक वितरित किए गए। साथ ही कई ग्राम सभाओं को माइक्रो एटीएम भी सौंपे गए।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कार्यक्रम अध्यक्ष कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें