कांग्रेस ने इंदरपाल आर्य को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बनाए गए नैनीताल एससी विभाग के अध्यक्ष….

लालकुआ – विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरपाल आर्य को उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग का एक बार फिर से नैनीताल जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यहां उनका तीसरा कार्यकाल होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने तत्काल प्रभाव से उन्हें यहां जिम्मेदारी सौंपी है। वही अभी चल रहे पंचायत चुनाव के साथ ही 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने इंदर पाल आर्य को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आज दोपहर को कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कि ओर से यह आदेश जारी हुआ है। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के इंद्रपाल आर्य के करीबी रिश्ते है।

बताते चलें कि लालकुआं विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरपाल आर्य को उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग का नैनीताल जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। वही प्रदेश नेतृत्व द्वारा आज नई कार्यकारिणी की घोषणा गई। जारी नई कार्यकारिणी कि लिस्ट में लालकुआं विधानसभा के वरिष्ठ नेता इंद्रपाल आर्य को कांग्रेस एससी विभाग में नैनीताल जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वही इंदरपाल आर्य वर्तमान में नैनीताल जिला अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष कि जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पिछले दस साल से जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर सगंठन को मजबूत एवं धारदार बनाने में लगे रहे। इस अवसर पर इंदरपाल आर्य ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेवारी दी है उसे ईमानदारी के साथ पूरा करुंगा। उन्होंने कहा कि पिछले लम्बे समय से पार्टी के लिए एक छोटे से कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे थे। लेकिन जिस तरह से पार्टी नेताओं ने उनपर विश्वास जताया है उसके लिए वह पार्टी नेताओं के आभारी हैं। इस दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

इधर इंदरपाल आर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हल्द्वानी विधायक सुमित हृरदेश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवल ,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, नगर कांग्रेस कामेटी के भुवन पांडे,वरिष्ठ नेता लक्ष्मण धपोला, राजपाल सिंह, जगदीश आर्य, सहित तमाम अन्य कांग्रेसियों ने बधाई दी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें