हल्द्वानी में गैंग अटैक: गोलियां बरसीं, सिर फूटे, कार तोड़ी – रंजिश की आंच में झुलसे युवक…..

हल्द्वानी। शहर के टीपीनगर क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बिड़ला स्कूल के पास कार में सवार चार युवकों पर अचानक 20 से अधिक युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कार रोकते ही एक युवक को गोली मार दी और अन्य दो पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जबकि दो अन्य युवकों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना उस समय हुई जब चारों युवक – हरीश मेहरा, भाष्कर बोरा, गणेश दरम्वाल और नीरज भगत – किसी निजी कार्य से मुखानी की ओर जा रहे थे। कार जैसे ही बिड़ला स्कूल के पास पहुंची, दो बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया और इसी दौरान घात लगाए करीब 20–25 युवक झाड़ियों से निकलकर उन पर टूट पड़े।

हमले में भाष्कर को दो गोलियां लगीं – एक कमर में और दूसरी पैर में। वहीं हरीश और गणेश के सिर पर ईंटों से वार कर घायल किया गया। कार के शीशे और बॉडी को भी हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। नीरज किसी तरह मौके से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एसटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल भाष्कर को हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका है। घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें