रानीबाग से हल्द्वानी तक पुलिस की नेक पहल, सैमसंग और आईफोन उनके मालिकों को सौंपे

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए दो लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन उन्हें वापस लौटाए हैं। पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर मिले मोबाइल फोन की जानकारी जुटाकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंच बनाई और दोनों फोन सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिए।

रानीबाग में ड्यूटी के दौरान मिला सैमसंग मोबाइल

12 नवंबर 2026 को रानीबाग क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सीपीयू पुलिस के उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी और हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह को सड़क पर एक सैमसंग मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने फोन के स्वामी की जानकारी जुटाई और मोहम्मद अबूजर पुत्र जाहिर हसन, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें मौके पर बुलाकर मोबाइल फोन सुरक्षित वापस सौंप दिया गया।

हल्द्वानी पुलिस ने तलाश कर लौटाया आईफोन

वहीं, सुनार गली, मुखानी निवासी अमित गुप्ता पुत्र स्वर्गीय हरि शंकर गुप्ता का एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स बाजार में कहीं गिर गया था। मोबाइल गुम होने के बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने खोजबीन और आवश्यक प्रयास किए। पुलिस को फोन बरामद करने में सफलता मिली, जिसके बाद उसे उसके वास्तविक स्वामी अमित गुप्ता को सौंप दिया गया।

कीमती वस्तु मिलने पर पुलिस को दें सूचना

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क, बाजार या किसी सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल फोन अथवा कोई अन्य कीमती वस्तु मिलने पर उसे अपने पास रखने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने या चौकी में जमा कराएं, ताकि वस्तु उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाई जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें