न्यायालय से बचकर चल रहे पांच वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े, एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

हल्द्वानी – जनपद में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों का विवरण इस प्रकार है—

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण

  1. दिलशाद पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी, उम्र 30 वर्ष। संबंधित क्रिमिनल केस संख्या 4504/2019।
  2. प्रदीप जोशी पुत्र स्व. रामचरन जोशी, निवासी वाल्मीकि बस्ती, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी, उम्र 29 वर्ष। संबंधित क्रिमिनल केस संख्या 378/2021।
  3. क्रिश पुत्र पप्पू, निवासी राजपुरा, टनकपुर रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
  4. शाहिद हुसैन पुत्र अकबर हुसैन, निवासी मोहल्ला चौक, मस्जिद के सामने, 05 नंबर गेट, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
  5. मोहम्मद मकसूद पुत्र मोहम्मद मन्सूर, निवासी इन्द्रानगर, काबुल का गेट, 04 नंबर गेट, कब्रिस्तान, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें