आंदोलनकारियों के बलिदान से बना उत्तराखंड, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता

हल्द्वानी – उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एमबीपीजी कॉलेज सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पृथक राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य आंदोलनकारियों को हल्द्वानी सहित जनपद की विभिन्न तहसीलों में डिजिटल आईडी कार्ड भी वितरित किए गए। इस पहल को आंदोलनकारियों को पहचान और सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा पर हुई चर्चा

समारोह में वक्ताओं ने राज्य स्थापना के बाद बीते 26 वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर विचार रखे। उन्होंने राज्य आंदोलन की एकजुटता और विभिन्न शहीदों की शहादत को याद करते हुए नमन किया। साथ ही उत्तराखंड के विकास, विभिन्न नीतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों से सहयोग की अपील की।

आंदोलनकारियों के संघर्ष और योगदान को किया याद

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हुकम सिंह कुंवर, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, मोहन पाठक, शंकर कोरंगा और केदार पलड़िया ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही पृथक उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो सका। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आंदोलनकारी रहे मौजूद

समारोह में राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, लक्ष्मी डंगवाल, अवतार सिंह, तरुण पंत, कैलाश साह, पंकज सुयाल, केशव दत्त, रीता फर्त्याल, भास्कर बृजवासी, धर्मानंद पलड़िया और हेमंत बगड़वाल सहित अन्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी मोनिका सहित प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें