दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी कैंची धाम के रेस्टोरेंट की आग, कोई जनहानि नहीं

कैंची धाम – दीपावली की रात कैंची धाम क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्टोरेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात रेस्टोरेंट में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कैंची चौकी पुलिस और भवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय व्यापारियों ने भी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

आग की लपटें तेज होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय व्यापारियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि रेस्टोरेंट में रखा सामान पूरी तरह जल गया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें